Sunday, 28 July 2019

ऐ वतन कुछ मांग मुझसे।



Ravi Verma
ऐ वतन कुछ मांग मुझसे,
इतना कुछ लिया तुझसे।
तेरी सुबह तेरी शाम,
बिना लिए कुछ, कर दिया सब मेरे नाम।
अब बोल, नहीं तो मैं, टुट जाउंगा।
बेवजह तुमसे, रुठ जाऊंगा।
खुद को कुरबान करूंगा,
तेरे लिए खुद से।
ऐ वतन कुछ मांग मुझसे।
तेरी मिट्टी को,
घर कि चिट्ठी को।
थोड़ा मुश्किल था,
पर मिला मुझे, जो मेरा दिल था।
जला मेरा दिपक, जो बुझ के।
ऐ वतन कुछ मांग मुझसे।
तेरे शहर तेरे गांव,
याद है मुझे, सारे जख्म सारे घाव।
बात दू तुम्हें ,मिट गए है सारे।
अब नहीं, मेरे जहां मे, मंजर काले।
हा पर आज भी पसंद करता हूं रास्तों के कांटे,
वो सिखाते है जिंदगी का हुनर चुभके।
ऐ वतन कुछ मांग मुझसे।
-रवि वर्मा(इश्क़)

शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है

पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं। राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं। बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते है...