Sunday, 9 May 2021

सृष्टि पर हर जीवन, किसी ना किसी, मां की मेहरबानी है

चलती फिरती, भगवान की सूरत।

पूजा के योग्य, पृथ्वी पर मूरत।

समझदारी और संसकार, शिशुओं में गढ़ती।

वो दुनिया में सबसे ज्ञानी, उम्र भर पढ़ती।

पुरे ब्रम्हांड की, सबसे बड़े, त्याग कहानी है।

सृष्टि पर हर जीवन, किसी ना किसी, मां की मेहरबानी है।

दर्द अपने अस्तित्व को, हारा हुआ पाता है।

जब भी वो भव पर, जननी से टकराता है।

इश्वर को भी उसने, अपने प्रयास से हराया।

जब भी कोई संकट, उसके बच्चों पर आया।

बस उनके आशिर्वाद मात्र से, मिटती, हर परेशानी है।

सृष्टि पर हर जीवन, किसी ना किसी, मां की मेहरबानी है।

इतनी महान हो कर भी, वो बहुत मजबूर है।

तुम्हारी खुशी, आज भी वजह है कि, वो तुम से दूर है।

पर बच्चों को भी अब, समझना पड़ेगा।

कि, एक दिन वो भी, उनके किरदार में रहेगा।

प्यार के बदले प्यार ना देना, ईमानदारी नहीं, बेईमानी है।

सृष्टि पर हर जीवन, किसी ना किसी, मां की मेहरबानी है।

- रवि वर्मा

शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है

पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं। राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं। बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते है...