Ravi verma ishq
Er.Ravi Verma, Son of -sri.Umesh Chandra Verma And smt.Vidya Verma, "Poet by birth and an engineer by profession" Anchor || Writer || Host || Storyteller || Author || Page maker ||
Saturday, 4 September 2021
शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है
Sunday, 9 May 2021
सृष्टि पर हर जीवन, किसी ना किसी, मां की मेहरबानी है
पूजा के योग्य, पृथ्वी पर मूरत।
समझदारी और संसकार, शिशुओं में गढ़ती।
वो दुनिया में सबसे ज्ञानी, उम्र भर पढ़ती।
पुरे ब्रम्हांड की, सबसे बड़े, त्याग कहानी है।
सृष्टि पर हर जीवन, किसी ना किसी, मां की मेहरबानी है।
दर्द अपने अस्तित्व को, हारा हुआ पाता है।
जब भी वो भव पर, जननी से टकराता है।
इश्वर को भी उसने, अपने प्रयास से हराया।
जब भी कोई संकट, उसके बच्चों पर आया।
बस उनके आशिर्वाद मात्र से, मिटती, हर परेशानी है।
सृष्टि पर हर जीवन, किसी ना किसी, मां की मेहरबानी है।
इतनी महान हो कर भी, वो बहुत मजबूर है।
तुम्हारी खुशी, आज भी वजह है कि, वो तुम से दूर है।
पर बच्चों को भी अब, समझना पड़ेगा।
कि, एक दिन वो भी, उनके किरदार में रहेगा।
प्यार के बदले प्यार ना देना, ईमानदारी नहीं, बेईमानी है।
सृष्टि पर हर जीवन, किसी ना किसी, मां की मेहरबानी है।
- रवि वर्मा
Thursday, 29 April 2021
कोरोना लाइलाज नहीं है
माना खतरनाक है, पर उतना नहीं जितना बनाया गया है।
कुछ षडयंत्र बहुत बड़ा हो रहा है।
तभी हर जुबां काटी जा रही है, जो खड़ा हो रहा है।
अरे मरना, सबको है एक दिन, पर वो दिन आज नहीं है।
कोरोना, लाइलाज नहीं है।
विश्वास दिला खुद को, तुम्हे मरना नहीं, तुम्हे जीना।
हरा देगा तू सबको, तेरा भी फौलादी सीना है।
सब खेल है सांसों का, लेने का तरीका बदल दे।
कामयाबी मिलेगी, बस आत्मविश्वास के साथ चल दे।
मौत तभी गले लगाएगी, अगर, तुम्हे तुम पर नाज़ नहीं है।
कोरोना लाइलाज नहीं है।
मेरी बस, एक बात जान लो।
मरण तभी है, अगर तुम मान लो।
जिंदगी को अपने अंदर समाने दो।
जीत केवल याद रखो, और सब कुछ जाने दो।
मृत्यु से भी मिल लेना, पर याद रहे, वो कोई विजयी ताज़ नहीं है।
कोरोना लाइलाज नहीं है।
©रवि वर्मा
Monday, 8 March 2021
आखिर क्यों आज ही, हमारा अस्तित्व सम्मान पाता
Wednesday, 6 January 2021
महान वही है, जिसका रिश्ता कर्म से है
Thursday, 26 November 2020
मौसम बारिश का है
बीजों को धरती में पिरोना है
हर खाते खलिहान में।
सपत लें के बैठा है किसान,
अपने घर और बागान में।
फल मिल रहा उसको उसकी गुजारिश का है।
मौसम बारिश का है।
बच्चों की नाव हाथों में है।
मुस्कुराहटों कि वजह बातों में है।
खिलौने बने हैं बारिश की बूंदें।
खुशी का आलम वहाँ भी है, जो थे कल तक सूने।
हर बूंद का एहसास आशीष सा है।
मौसम बारिश का है।
हर रंग में रंग चूँकि है धरती,
है नदियां भी अभी ही सँवरती।
आकाश भी अठखेली करता,
पवन वेग के साथ मिल के बादल भी पहेली
गड़ता।
सब असर रब की साजिश का है।
मौसम बारिश का है।
- रवि वर्मा
Saturday, 5 September 2020
Teacher, हम आज भी आपसे डरते हैं
शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है
पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं। राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं। बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते है...
-
विनती मेरी स्वीकार करो। भव से जीवन पार करो। असत्य मुख से कभी न कहूं। भले दुख में कितना भी रहूं। कृष्ण नाम ही, बस खास है। श्री कृष्ण मिलन की ...
-
ये बीमारी आइ नहीं, इसे लाया गया है। माना खतरनाक है, पर उतना नहीं जितना बनाया गया है। कुछ षडयंत्र बहुत बड़ा हो रहा है। तभी हर जुबां काटी जा र...
-
#ravi_verma #ravi_rvverma79 Follow my writings on https://www.yourquote.in/loveyoursellf #yourquote





