Monday, 27 July 2020

कलाम सर आप आदर्श हैं मेरे लिए।

जब तक जिए,
भारत के लिए जिए।
न मांगा कभी कुछ अपने लिए।
नहीं गिना सकता, मैं आपके किए।
बस इतना कहता हूं,
कलाम सर आप आदर्श हैं मेरे लिए।
©रवि वर्मा

Saturday, 25 July 2020

खुशी हमारे घर भी हो, खुशी से वो भी रहें


लड़े जो हमारी खातिर,
उन्हें हम भुला नहीं सकते।
चलो याद करते हैं उन्हें, 
जिन्हें हम,वापस बुला नहीं सकते।
कर के माटी का फर्ज अदा,
वो जो जहां से चला गया।
जाते जाते भी यही कहा, देखो तुम खुश रहना,
मैं दुश्मनों को जला गया।
जो जिता गए करगिल युद्ध, चलो उनका गुनगान करें।
खुशी हमारे घर भी हो, खुशी से वो भी रहें।
नफ़रत की गोलियां अब ना बरसे।
बेटे से  मिलने को कोई ना तरसे।
हिन्दुस्तान ने हमेशा जोड़ना चाहा।
मिटा दिया उन्हें, जिन्होंने इसे तोड़ना चाहा।
भारत वो नहीं, जो कुछ भी चुपचाप सहे।
खुशी हमारे घर भी हो, खुशी से वो भी रहें।
इतिहास गवाह है, 
हमने पहले किसी पर, वार नहीं किया है।
देखना हो तो देख लो 65, 71, करगिल, 
हम ने कैसा जवाब दिया है।
पाकिस्तान जैसा देश, जो भीख का खाना,
और भीख की पानी पीता है।
अरे कभी तो अमन की बात करो,
क्यों नफ़रत की दुनिया में जीता है।
हम भी चाहते हैं, तुम प्यासे न मरो,
मोहब्बत की नदी तुम्हारे घर भी बहे।
खुशी हमारे घर भी हो, खुशी से वो भी रहें।
©रवि वर्मा

Thursday, 23 July 2020

चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर विशेष

अंग्रेजों की गोली को भी,
स्वीकार नहीं किया।
जब देखा अंग्रेजों ने उन्हें घेरा तो,
अपनी गोली से ही, अपना बलिदान दिया।
आपके कर्मों की गाथा महान है।
आप भारत के सच्चे सम्मान हैं।
©रवि वर्मा
https://www.instagram.com/p/CC_CIcKl1O-/?igshid=1klgimg611gcz

Friday, 17 July 2020

वतन देख लूं जरा सा, जलने से पहले।


Ravi Verma
बैठ मरूस्थल की सुखी रेत में,
समीर से बात कर रहा हूं।
वारि की तलाश में, मर ना जाऊं,
इस बात से डर रहा हूं।
थोड़ा समय दे, ऐ हवा,चलने से पहले।
वतन देख लूं जरा सा, जलने से पहले।
घर मेरा आज वीरान हो जाएगा।
अकेला लड़का हूं, जरा सोचो उनका क्या हाल हो जाएगा।
मां की उम्मीद, पिता का भरोसा,
मैं तोड़ कर जा रहा हूं।
जीत दिला कर जाना था, 
बहुत दुखी हू, उन्हें लड़ता छोड़ कर जा रहा हूं।
निभा दूंगा साथ फिर कभी, 
इस जन्म मेरे बगैर रहले।
वतन देख लूं जरा सा, जलने से पहले।
कम ना हो कभी आशियाना हमारा।
कसम है, अंतिम सांस तक बनूंगा सहारा।
मारते मारते दुशमनों को मरा हूं।
देखो अभी भी हथियार के साथ ही अड़ा हूं।
सालों ने छुप कर मारा, न आए सामने से लड़ने।
वतन देख लूं जरा सा, जलने से पहले।
चलो अलविदा स्वीकार करो।
जीत करीब है, भारत मां की जयकार भरो।
ऐ अनिल, चला अब श्री कृष्ण के पास, 
जिन्होंने मुझे, सिखाया था चलने।
वतन देख लूं जरा सा, जलने से पहले।
©रवि वर्मा
.
.
यहां इस्तेमाल शब्दों के अर्थ:
हवा - समीर, अनिल।
घर - निलय।

Wednesday, 15 July 2020

हवा का कोई झोंका जब जब मुझसे टकराता है,तब तब इस दिल को तेरा ख्याल आता है

A poem dedicated to true love.

Ravi Verma
चार पल साथ क्या रहे,
जमाने की नज़रों के शिकार हो गए।
उतना गैर ना हुए थे कभी,
जितना इस साल हो गए।
क्यों रूलाता है वो,
जो दूर चला जाता है।
हवा का कोई झोंका जब जब मुझसे टकराता है,
तब तब इस दिल को, तेरा ख्याल आता है।
अपनो को कैसे समझाऊं,
क्यों उदास हूं।
मौत को कभी भी गले लगा लूं,
उसके मैं इतना पास हूं।
पर कैसे छोड़ कर चला जाऊं उन्हें,
जिनसे बचपन का नाता है।
हवा का कोई झोंका जब जब मुझसे टकराता है,
तब तब इस दिल को, तेरा ख्याल आता है।
ना कोई रिश्ता है हमारा,
ना होगा कभी, इस बात की भी खबर है।
पर कभी पूछा नहीं, आज पूछता हूं,
तुम आज भी अकेली हो, या कोई हमसफ़र है?
इस तरह शब्दों से खेल तो,
बस आशिक ही खेल पाता है!
हवा का कोई झोंका जब जब मुझसे टकराता है,
तब तब इस दिल को, तेरा ख्याल आता है।

Friday, 10 July 2020

World Population day

World population day

आबाद रहे वसुधा हमारी,
मोहब्बत की बस्तियां सजती रहें।
ना हो विराना भव में कभी,
हमारे बाद भी दुनिया हंसती रहे।
©रवि वर्मा 
.
.
कुछ शब्दों के अर्थ:
वसुधा -धरती।
भव - जग, दुनिया।
https://www.instagram.com/p/CCe9OqIl0KO/?igshid=k1k5hbpu0cqo

Thursday, 9 July 2020

रिश्ते के टूटने का कारण


हर रिश्ते के टूटने का कारण बस,
उस रिश्ते से ' उम्मीद ' है हमारी।
नहीं तो हर जगह, केवल प्यार होता,
न होती कहीं, नफ़रत की कहानी।
©रवि वर्मा
https://twitter.com/ravivermaishq/status/1281395927408766976?s=19

Wednesday, 8 July 2020

जो थे कभी जिंदगी के हिस्से


जहाँ न रिश्ते थे,
ना कोई हद, ना कोई वादा।
हर बात मे कहते थे, रह लेंगे अकेले,
अरे तू जा ना।
बड़े याद आते हैं, साथ के किस्से।
जो थे कभी, जिंदगी के हिस्से।
©रवि वर्मा

Sunday, 5 July 2020

अगर तुम्हारे साथ भोलेनाथ हैं।


खुद जैसे भी रहें,
भक्त को सब कुछ दिया।
कहाँ कोई करता है उतना,
जितना शिव ने किया।
वो आदि है, वो ही अनंत है।
उन्हीं की सेवा, करता हर संत है।
दिन भी तुम्हारे हिसाब से, और,
तुम्हारे हिसाब से ही चलती रात है।
अगर तुम्हारे साथ भोलेनाथ हैं।
वो काल नहीं, महाकाल कहलाते हैं।
धन्य हो गए हैं वो, जो उनकी शरण में जाते हैं।
उनके हर व्रत की, ऐसी महिमा निराली है।
मानो भक्त के लिए, मरुस्थल में पानी है।
हर जगह विजयी बनोगे,
नहीं तुम्हारे लिए मात है।
अगर तुम्हारे साथ भोलेनाथ हैं।
©रवि वर्मा

Saturday, 4 July 2020

जीवन छोटा है, सिर्फ अच्छे काम करो

जीवन छोटा है, सिर्फ अच्छे काम करो

Ravi Verma
लबों पर सिर्फ अच्छाई,
आंखें देख नज़र आ जाए सच्चाई।
तुम्हारी कमी ऐसी हो कि,
हो न कभी भरपाई।
आलोचनाओं के फेर में, ज्यादा न रहो।
जीवन छोटा है, सिर्फ अच्छे काम करो।
मुश्किलों का दौरा आया है आज,
कुछ दिन ठहर कर चला जाएगा।
पर तेरा जूझ कर निकलने का सलीका,
तुम्हें बहुत कुछ सिखाएगा।
धारा के साथ नहीं, थोड़ा विपरीत बहो।
जीवन छोटा है, सिर्फ अच्छे काम करो।
रास्ते में,मुसाफिर मिलेंगे,
मिलो उनसे हरदम मुस्कुरा के।
तुम्हें सोचें तो सोचते ही रहे,
सोचें जब भी, तुम्हें घर जा के।
हाल सभी पूछते हैं, तुम कुछ और कहो।
जीवन छोटा है, सिर्फ अच्छे काम करो।
मैं आज कह रहा हूं, पर कल नहीं कहूंगा।
क्या भरोसा आज हूं, कल नहीं रहूंगा।
हमेशा साथ नहीं ढूंढते, कभी अकेले भी चलो।
जीवन छोटा है, सिर्फ अच्छे काम करो।

Thursday, 2 July 2020

थोड़ी देर पास बैठ जाऊं,तो लाज़िमी है, धड़कने बेकाबू होती हैं

थोड़ी देर पास बैठ जाऊं,
तो लाज़िमी है, धड़कने बेकाबू होती हैं।

Ravi Verma
प्यार के किस्से
बड़े लाजवाब होते हैं।
सवाल कई सारे,
अक्सर बेजवाब होते हैं।
कुदरत के किए कर्म हैं,
जो दुनिया मोहब्बत में खोती है
थोड़ी देर पास बैठ जाऊं,
तो लाज़िमी है, धड़कने बेकाबू होती हैं।
दाग से परिपूर्ण चांद को,
लोग प्रेम की निशानी कहते हैं।
पर दाग अगर इंसान में हो,
तो कुछ एक ही, उसे प्यार करते हैं।
हर किसी की जिंदगी,
कहाँ चैन से सोती है।
थोड़ी देर पास बैठ जाऊं,
तो लाज़िमी है, धड़कने बेकाबू होती हैं।
इश्क़ से दुश्मनी करने की कोशिश,
न जाने कब मेरी, कामयाब होगी।
सुबह भी देख ली, दोपहर भी देख चुका,
उम्मीद है, अब शाम होगी।
आंखें गम के नहीं,
अब खुशियों के साथ रोती हैं।
थोड़ी देर पास बैठ जाऊं,
तो लाज़िमी है, धड़कने बेकाबू होती हैं।
©रवि वर्मा

Wednesday, 1 July 2020

भगत सिंह का हत्यारा, सबसे बड़ा गद्दार था

भगत सिंह का हत्यारा, सबसे बड़ा गद्दार था
Ravi Verma
चाहे दुनिया मुझे कुछ भी बोले,
मै चुप तो नहीं रहूंगा।
अब चाटनेवाले को तो,
चाटनेवाला ही कहूंगा।
जो कुर्बान हुआ देश की खातिर,
उसने उसे आतंकवादी नाम दिया।
वो बुजदिल बचपन का था,
तो बुजदिल जैसा काम किया।
इंसान उसे कह नहीं सकता,
जो जन्म से चांडाल था।
भगत सिंह का हत्यारा,
सबसे बड़ा गद्दार था।
बेवकूफ को कुर्सी दे कर,
खुद वो देश से चला गया।
जाते जाते भी नफ़रत का,
दिया देश में जला गया।
नेताओं की मेहरबानी से, अब भी वो जल रही है।
आए दिन नफ़रत की, एक नई कहानी चल रही है।
सबको खबर तो है ही,
कौन कितना बड़ा काल था।
भगत सिंह का हत्यारा,
सबसे बड़ा गद्दार था।
©रवि वर्मा

गलत था मैं कि, तू बहुत अच्छी है

गलत था मैं कि, तू बहुत अच्छी है
Ravi Verma
कौन कहता कि,
हर सज़ा के लिए, गुनाह जरूरी हैं।
क्या हाथों में आज भी, 
मेरे ही नाम की चूड़ी हैं।
क्योंकि इश्क़ हम से बेहतर, 
कोई कर नहीं सकता।
और जितना हम मरे हैं,
उतना तो कोई, मर नहीं सकता।
मोहब्बत मेरी आज भी सच्ची है।
गलत था मैं कि, तू बहुत अच्छी है।
तेरी मोहब्बत में, वो सौदागर वाली नज़र,
मैं पढ़ नहीं पाया।
तभी मैं वहीं रह गया,
तेरे जितना, बढ़ नहीं पाया।
आते जाते सभी को, 
गले लगा लेता हूं।
प्यार जहाँ भी ज्यादा मिलता है,
वहां से, खुद को भगा लेता हूं।
मुझे समझने के लिए,
ये दुनिया अभी बच्ची है।
गलत था मैं कि, तू बहुत अच्छी है।

शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है

पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं। राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं। बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते है...