Tuesday, 12 May 2020

मै ' बहुत ' हो सकता हूं,अगर तुम ' जरा ' सा मिल जाओ


Ravi Verma
यादों की किताब जब भी लिखूंगा,
जिक्र तुम्हारा हुआ करेगा।
हम रहें या नहीं रहें, उसे तो सब पढ़ेंगे,
जो भी जग में रहेगा।
चाहता हूं तुम कली से अब,
फूल बन कर खिल जाओ।
मै बहुत हो सकता हूं,
अगर तुम जरा सा मिल जाओ।
शामें अब भी मुस्काती है,
न जाने क्यों मुझे देख कर।
क्या वो भी अब चाहती हैं,
हम दोनों का हो एक घर।
मैं इतनी खुशियां दे दूं तुम्हें कि,
तुम कभी न गिन पाओ।
मैं बहुत हो सकता हूं,
अगर तुम जरा सा मिल जाओ।
चलो फैसला,
तुम पर छोड़ा।
सोच सको तो,
सोचो थोड़ा।
कभी नहीं जो कोई लाया,
तुम ऐसा, एक दिन लाओ।
मै बहुत हो सकता हूं,
अगर तुम जरा सा मिल जाओ।
~रवि वर्मा

Saturday, 9 May 2020

वो कुर्बानियों की, एक किताब लिखती है


Ravi Verma
जब भी जीवन की कश्ती,
मझधार में फंसती है।
जब विपदाएं हावी हो कर,
सिर पर हंसती है।
तब सामने जो भगवान की छवि में दिखती है।
वो कुर्बानियों की, एक किताब लिखती है।
भूल कर अपनी हर खुशी,
हर पल सेवा में लगी रहती है।
उसका हाल जो पूछो कभी,
खुश हूं, हर हमेशा कहती है।
बहाने की गाड़ी बस उसी के सामने टिकती है।
वो कुर्बानियों की, एक किताब लिखती हैं।
संस्कार और मर्यादा का,
हरदम पाठ पढ़ाती है।
तुम कितने भी बड़े हो जाओ,
तुम्हें बच्चा ही बताती है।
ज्ञान और बस ज्ञान है उसके अंदर,
फिर भी हरदम सीखती हैं।
वो कुर्बानियों की, एक किताब लिखती है।
~रवि वर्मा

Thursday, 7 May 2020

भारत मां के वीरो को,सलाम करता हूं।

Ravi Verma
जान हाथों में लेकर,
सेवा करने चले।
और तब तक सेवा की,
जब तक जग में रहे।
उनकी कुर्बानी पर,
सुबह शाम मरता हूं।
भारत मां के वीरों को
सलाम करता हूं।
जब देश विपत्ति में होता है,
तू तो चैन से सोता है।
बस एक फौजी का ही परिवार,
कोई अपना खोता है।
आज तुम्हारी तारीफ करने की खातिर,
कलम में सांस भरता हूं।
भारत मां के वीरों को,
सलाम करता हूं।
मै उन्हें आतंकवादी कहता हूं,
जो तुम पर पत्थर बरसाते है।
मै समझ नहीं पाता, आखिर वो कैसे,
चैन से रह पाते हैं।
आज नेताओं की राजनीति को,
मैं भ्रष्टाचार कहता हूं।
भारत मां के वीरों को,
सलाम करता हूं।
~ रवि वर्मा

शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है

पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं। राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं। बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते है...