Thursday, 23 January 2020

यारों बहुत याद आएगी तुम्हारी



यारों बहुत याद आएगी तुम्हारी।
Ravi Verma,sharing
Last memories of
Dumka Engineering College
दो अंजान चेहरों ने मुझे अपनाया,
मूझ जैसे को दोस्त बनाया।
मेरी गलतियों पर मुझे समझाया।
सबने साथ छोड़ा, पर बस उन्होंने संभाला।

माफ कि गलतियां सारी।

यारों बहुत याद आएगी तुम्हारी।
होस्टल के सीनियर-जूनियर,
सब का प्यार जरूरत से ज्यादा मिला।
सबसे ने मुझको बहुत कुछ दिया,
नहीं मुझसे कुछ भी लिया।

सच दोस्ती के सामने, हैं दुनिया हारी,

यारों बहुत याद आएगी तुम्हारी।
वो मेरा सबसे पहला नसा,
जिक्र कर के जिसका,
है बच्चा-बच्चा हसा।
अब नसे को समझने लगा हूं।
कभी कभी जरूरत से ज्यादा करके जगा हूं।

नशे को समझ भी न पाता,

जो न होती तुम लोगों की मेहरबानी।
यारों बहुत याद आएगी तुम्हारी।

चार साल मुझे जैसे को झेलना,
सबके बस की बात नहीं।
मैं सबका अपना हूं,
कलम और शब्दों के सिवा,मेरी कोई जात नहीं।

हा सुन लो किस्सा मेरा तुम्हारा,

अंतिम बार मेरी जबानी।
यारों बहुत याद आएगी तुम्हारी।

-रवि वर्मा

शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है

पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं। राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं। बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते है...