पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं।
राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं।
बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते हैं।
वजह हमारी कामयाबी, जो साथ में वक्त बिताते हैं।
धड़कनों की धड़कन, जीवन ही नहीं जान हैं।
शिक्षक ही वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है।
वो काल महाभारत का हो, या हो समय आज का।
गुरु ज्ञान ही फैसला करता, हरदम हर ताज का।
शायद ही कोई ऐसा होगा, जो बिना जंग के जीता है।
सफल तो बस वही है भव पर, जिससे जग ने सिखा है।
यूं ही नहीं, गुरु द्रोण, दुनिया के लिए महान हैं।
शिक्षक ही वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है।
मरियादा, अनुशासन का ज्ञान, पढ़ने से ही आता है।
पड़ाव कैसा है रास्ते में, बढ़ने से ही आता है।
ऊंचाई का आनंद हमेशा, चढ़ाने से ही आता है।
युद्ध में उल्लास तो केवल लड़ने से ही आता है।
परमेश्वर से पहले जिसका, होता यहां गुणगान है।
शिक्षक ही वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है।
©रवि वर्मा
No comments:
Post a Comment