Monday, 23 December 2019

यूनिवर्सिटी का खेल निराला है



यूनिवर्सिटी का खेल निराला है

Ravi Verma
Hosting Fenatik 2k19
(DUMKA ENGINEERING COLLEGE)
डेढ़ साल मे एक परीक्षा लेते हैं।
डिग्री भी समय पर नहीं देते है।
उपस्थिति 75 प्रतिशत रखने को कहते हैं।
उन्होंने क्या पता बच्चे इसके कारण, कितना कुछ सहते हैं।
आज भी जिन्दगी का रंग काला हैं।
यूनिवर्सिटी का खेल निराला हैं।

अरमान को आखों मे लेकर,
बच्चे चले आते हैं समय और पैसा देकर।
फिर आरंभ होता है दौर बिगडऩे का,
छोड़ कर किताब, हड़ताल और नेतागिरी मे फिसलने का।
जिससे मार होता हैं बच्चों पे,
वो हथियार भाला हैं,
यूनिवर्सिटी का खेल निराला हैं।

शिक्षा मंत्री राज्य को देश बताते हैं,
देखो ना हम कैसे को मंत्री बनाते है।
वाइस चांसलर से लेकर रजिस्टार तक,
सब छीन रहे बच्चों का हक।
फिर भी सब पहनाते, उन्हें फुलों की माला हैं।
यूनिवर्सिटी का खेल निराला है।

~रवि वर्मा

Wednesday, 18 December 2019

एक छात्र की परेशानी

Ravi Verma
एक छात्र की परेशानी

कालेज के खेल मे।
जानता है कुछ नहीं होगा,
फिर भी जिंदगी काटता है जेल मे।
ऊपर से शिक्षक जो attendance का पाठ पढ़ाते हैं।
ये कहना गलत नहीं होगा,
कुछ चट्टू ही उन्हें चढ़ाते हैं।
कोई नहीं समझा,किसी ने न जानी।
एक छात्र की परेशानी
कभी university मे लफड़ा,
कभी college मे लफड़ा।
सब परेशानी कारण, केवल घपला।
जो हो रहा छात्रों के साथ,
वो छलावा हैं।
अरे कुछ शिक्षकों के कारण ही,
मिल रहा corruption को बढ़ावा हैं।
वो छात्र की जिंदगी को समझते है केवल पानी।
एक छात्र की परेशानी।
~रवि वर्मा

Tuesday, 10 December 2019

कागजों का पुल

Ravi Verma

कागजों का पुल


कागजों को जोड़ कर पुल बनाया था,
इस पार से उस पार जाने के लिए।
अभी सोचा ही था कि वो टुट गया,
जो चला तुम्हें पाने के लिए।
~रवि वर्मा

शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है

पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं। राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं। बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते है...