Monday, 8 March 2021

आखिर क्यों आज ही, हमारा अस्तित्व सम्मान पाता


नारी नहीं, मैं एक इंसान हूं।
पर नारी नाम की पहचान हूं।
कभी जब कोई तारीफ करता है।
खुशी से दिल मेरा भी मचलता है।
थोड़ा समझ के परे है, दुनिया की गाथा।
आखिर क्यों आज ही, हमारा अस्तित्व सम्मान पाता।

कोई जब सीता से हमारी तुलना करता है।
तो खुद क्यों नहीं, मर्यादा पुरुषोत्तम, श्री राम बनता है।
पहले समझ की गाड़ी का दोनों चक्का बराबर करो।
तब जाकर किसी के चरित्र के बारे में कुछ भी कहो।
नारी मैं ही नहीं, नारी तुम्हारी भी बहन और माता हैं।
आखिर क्यों आज ही, हमारा अस्तित्व सम्मान पाता।

माना आज दरीया में सत्य की लहर है।
फिर क्यों हमें नोचने को अमादा शहर है।
क्यों मेरे अस्तित्व को जन्म से पहले मिटाया जाता है।
क्यों  घर की जगह  हमें कचड़ों के ढेर से मिलाया जाता है।
कहने के लिए बस, सभी हैं जीवन दाता।
आखिर क्यों आज ही, हमारा अस्तित्व सम्मान पाता।
- रवि वर्मा

शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है

पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं। राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं। बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते है...