Monday, 23 December 2019

यूनिवर्सिटी का खेल निराला है



यूनिवर्सिटी का खेल निराला है

Ravi Verma
Hosting Fenatik 2k19
(DUMKA ENGINEERING COLLEGE)
डेढ़ साल मे एक परीक्षा लेते हैं।
डिग्री भी समय पर नहीं देते है।
उपस्थिति 75 प्रतिशत रखने को कहते हैं।
उन्होंने क्या पता बच्चे इसके कारण, कितना कुछ सहते हैं।
आज भी जिन्दगी का रंग काला हैं।
यूनिवर्सिटी का खेल निराला हैं।

अरमान को आखों मे लेकर,
बच्चे चले आते हैं समय और पैसा देकर।
फिर आरंभ होता है दौर बिगडऩे का,
छोड़ कर किताब, हड़ताल और नेतागिरी मे फिसलने का।
जिससे मार होता हैं बच्चों पे,
वो हथियार भाला हैं,
यूनिवर्सिटी का खेल निराला हैं।

शिक्षा मंत्री राज्य को देश बताते हैं,
देखो ना हम कैसे को मंत्री बनाते है।
वाइस चांसलर से लेकर रजिस्टार तक,
सब छीन रहे बच्चों का हक।
फिर भी सब पहनाते, उन्हें फुलों की माला हैं।
यूनिवर्सिटी का खेल निराला है।

~रवि वर्मा

1 comment:

शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है

पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं। राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं। बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते है...