सत्य की राह पर चलना सिखाया।
मेहनत कर सफल होने का रास्ता दिखाया।
जब भी टुटे, साथ समय बिताया।
उन्हीं के कर्मों ने, हर जगह जिताया।
आपके चरणों में, दंडवत प्रणाम करते हैं।
Teacher, हम आज भी आपसे डरते हैं।
वो पहली घंटी से पहले टिफ़िन खोलना।
वो " मैम भूख लगी है " जोर से बोलना।
वो Lunch के समय बल्ला घुमाना।
वो Oral Exam में कविता सुनाना।
शरारत याद करके, हंस के अक्सर चलते हैं।
Teacher, हम आज भी आपसे डरते हैं।
©रवि वर्मा

Thank you so much sir🙂
ReplyDeleteBhot Badhiya Ravi ji
ReplyDelete