Tuesday, 12 May 2020

मै ' बहुत ' हो सकता हूं,अगर तुम ' जरा ' सा मिल जाओ


Ravi Verma
यादों की किताब जब भी लिखूंगा,
जिक्र तुम्हारा हुआ करेगा।
हम रहें या नहीं रहें, उसे तो सब पढ़ेंगे,
जो भी जग में रहेगा।
चाहता हूं तुम कली से अब,
फूल बन कर खिल जाओ।
मै बहुत हो सकता हूं,
अगर तुम जरा सा मिल जाओ।
शामें अब भी मुस्काती है,
न जाने क्यों मुझे देख कर।
क्या वो भी अब चाहती हैं,
हम दोनों का हो एक घर।
मैं इतनी खुशियां दे दूं तुम्हें कि,
तुम कभी न गिन पाओ।
मैं बहुत हो सकता हूं,
अगर तुम जरा सा मिल जाओ।
चलो फैसला,
तुम पर छोड़ा।
सोच सको तो,
सोचो थोड़ा।
कभी नहीं जो कोई लाया,
तुम ऐसा, एक दिन लाओ।
मै बहुत हो सकता हूं,
अगर तुम जरा सा मिल जाओ।
~रवि वर्मा

No comments:

Post a Comment

शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है

पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं। राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं। बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते है...