Saturday, 20 June 2020

पिता होना सबके बस की बात नहीं


Ravi Verma
फिक्र तुम्हारी तुम से ज्यादा,
बस एक ही शख्स करता है।
खुद कितना भी टुट जाए पर,
तुम न टुटो इस बात से डरता है।
वो बात और है, वो जितना प्यार करता है,
उतना कभी दिखाता नहीं है।
जानते हो तुम्हारी ख्वाहिशें वजह हैं,
जिसके कारण, साथ ज्यादा वक्त बिताता नहीं है।
क्योंकि वो चाहता है तुम जीतो हरदम,
मिले कभी तुमको मात नहीं
पिता होना सबके बस की बात नहीं।
त्याग क्या है, अगर जानना है,
तो जियो पिता की जिंदगानी।
जान जाओगे जी कर,
दर्द की कहानी।
वो जो इतरा रहे हो तुम,
देख कर अपनी जवानी,
समझते तो होगे ही,
है सब, उसी की मेहरबानी।
उसका ही किया है सब,
जो गम आज तुम्हारे साथ नहीं।
पिता होना सबके बस की बात नहीं।
©रवि वर्मा

No comments:

Post a Comment

शिक्षक वो नाम है, शिक्षा जिसकी पहचान है

पंख लगाकर चाहतो का, उड़ान हमें सिखाते हैं। राह-ए-मंजिल, हर सफ़र में, हमको वही दिखाते हैं। बचपन से वो साथ हमारे लिखते हैं मिटाते है...