आंखें देख नज़र आ जाए सच्चाई।
तुम्हारी कमी ऐसी हो कि,
हो न कभी भरपाई।
आलोचनाओं के फेर में, ज्यादा न रहो।
जीवन छोटा है, सिर्फ अच्छे काम करो।
मुश्किलों का दौरा आया है आज,
कुछ दिन ठहर कर चला जाएगा।
पर तेरा जूझ कर निकलने का सलीका,
तुम्हें बहुत कुछ सिखाएगा।
धारा के साथ नहीं, थोड़ा विपरीत बहो।
जीवन छोटा है, सिर्फ अच्छे काम करो।
रास्ते में,मुसाफिर मिलेंगे,
मिलो उनसे हरदम मुस्कुरा के।
तुम्हें सोचें तो सोचते ही रहे,
सोचें जब भी, तुम्हें घर जा के।
हाल सभी पूछते हैं, तुम कुछ और कहो।
जीवन छोटा है, सिर्फ अच्छे काम करो।
मैं आज कह रहा हूं, पर कल नहीं कहूंगा।
क्या भरोसा आज हूं, कल नहीं रहूंगा।
हमेशा साथ नहीं ढूंढते, कभी अकेले भी चलो।
जीवन छोटा है, सिर्फ अच्छे काम करो।


जीवन छोटा है, सिर्फ अच्छे काम करो!! ❤❤❤
ReplyDeleteone of your best writing✍️.. Bro💯
Thank you so much brother
Delete